साहित्य अकादमी महाराष्ट्र, मुंबई विश्वविद्यालय एवं अन्य अनेक महाविद्यालयों एवं संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान संस्था द्वारा अनेक साहित्यिक गोष्ठियों, संगोष्ठियों, प्रतियोगिताओं एवं अन्य साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आशारानी लाल, डॉ. सुधाकर मिश्र, डॉ. रामजी तिवारी, श्रीमती पुष्पा भारती आदि अनेक हिन्दी के सुप्रसिद्ध रचनाकारों की कृतियों पर चर्चा एवं गोष्ठियों का आयोजन अभियान द्वारा किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सुंदरकांड प्रतियोगिता :-
अभियान द्वारा सुंदर कांड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारत के अतिरिक्त माॅरीशस, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल आदि देशों के समूहों ने भी सहभागिता की।
पुस्तक विमोचन समारोहों का आयोजन :-
हिन्दी रचनाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान द्वारा उन्हें पुस्तक प्रकाशन में सहयोग के साथ, उनकीपुस्तक विमोचन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। महाराष्ट्र राजभवन में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम तथा राजभवन मध्यप्रदेश में तत्कालीन राज्यपाल श्री लालजी टंडन एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती मृदुला सिन्हा जी के हाथों कवयित्री डॉ. अन्नपूर्णा सिसोदिया के काव्य संग्रह का विमोचन समारोह अभियान द्वारा आयोजित किया गया।
हमसे संपर्क करें
हमें कॉल करें या कभी भी आकर मिलें, हम कार्य दिवसों में 24 घंटे के भीतर सभी पूछताछ का उत्तर देने का प्रयास करते हैं।