सामाजिक,शैक्षणिक,साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था

कजरी महोत्सव

कांक्रीट के जंगल में लोग अपनी रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने में ही व्यस्त रहते हैं। लोकगीतों की थाती को बचाने व उसे और भी पुष्पित पल्लवित करने के लिए 'अभियान' द्वारा प्रति वर्ष श्रावण मास में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 15 दिन तक 'कजरी महोत्सव' का आयोजन किया जाता है। आज की युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति से परिचित कराने एवं लोक संस्कारों को आमजन तक पहुँचाने का कार्य 'अभियान' द्वारा इस आयोजन के माध्यम से किया जाता है। इस अवसर पर मुंबई के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोकगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है, जिससे युवा पीढ़ी को लोकगीतों से जोड़ा जा सके।

स्त्री शक्ति सम्मान समारोह


सावन महोत्सव में कजरी गाने के लिए यूपी से लोकगायिका बुलाई जाती है और पूरे महीने भर मुंबई और उसके आसपास कजरी के कार्यक्रम होते हैं। स्थानीय महिलाओं की सहभागिता बड़े पैमाने पर होती है। अभियान इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र की सफल महिलाओं का स्त्री शक्ति सम्मान देकर पुरस्कृत करती है। ताकि समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएँ प्रेरणा ले सके। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा की तात्कालिक राज्यपाल डॉ मृदुला सिन्हा, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार, अभिनेता - सांसद मनोज तिवारी,रवि किशन और दिनेशलाल यादव निरहुआ समेत कई प्रतिष्ठित लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रह चुके हैं। स्त्री शक्ति सम्मान प्राप्त करने वाली हस्तियों में अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया,आईआरडीए की प्रमुख विजय लक्ष्मी अय्यर, उद्योगपति समाजसेवी राजश्री बिरला, कल्पना पटवारी जैसी विशिष्ट महिलायें शामिल हैं।