सामाजिक,शैक्षणिक,साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था

पत्रिकाओं का प्रकाशन

'अभियान' द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जाता है और इन्हें अनेकानेक लोगों तक निशुल्क पहुँचाया जाता है। जिससे लोगों में पठन-पाठन की प्रवृत्ति का विकास हो। 'अभियान' द्वारा प्रकाशित उत्तर भारतीय लोकजीवन को रेखांकित करती लोक संस्कृति की वाहक 'लोक चेतना' व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित 'उत्तर चेतना’ लोगों का मार्गदर्शन करती है

धर्मवीर भारती चौक का निर्माण एवं उद्घाटन :-


वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार धर्मवीर भारती, बांद्रा मुंबई में जिस जगह रहते थे ,मुंबई महानगर पालिका द्वारा उस चौक का नामकरण 'धर्मवीर भारती चौक' करवाने में प्रमुख भूमिका रही। साथ ही इसका उद्घाटन महानायक श्री अमिताभ बच्चन से करवाने में अभियान की महती भूमिका रही।

साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग :-

मुंबई में निवासरत हिन्दी साहित्यकारों, कवि, गीतकारों आदि को विकट परिस्थितियों में विशेषकर कोरोनाकाल में आर्थिक सहायता अभियान द्वारा यथासंभव की जाती रही है।

विश्व कविता दिवस पर राजभवन मुंबई में कवियों एवं साहित्यकारों का सम्मान :-
विश्व कविता दिवस के अवसर पर 'अभियान' द्वारा राजभवन मुंबई में राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी के हाथों भारत भारती सम्मान प्राप्त वरिष्ठ हिन्दी लेखिका डॉ. सूर्यबाला जी सहित अन्य कवियों का सम्मान।